यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय Rise of nationalism in Europe
अति संक्षिप्त उत्तर वाले प्रश्न 1 Marks
प्रश्न 1. 1789 की क्रान्ति से पहले फ्रांस में किस प्रकार की सरकार कार्य कर रही थी ?
उत्तर- 1789 की क्रांति से पहले फ्रांस में ‘राजतंत्र’ प्रकार की सरकार कार्य कर रही थी।
प्रश्न 2. सन् 1815 में वियना सम्मेलन की मेज़बानी किस व्यक्ति ने की ?
उत्तर- ‘ड्यूक मैटरनिख’ ने सन् 1815 में वियना सम्मलेन की मेजवानी की।
प्रश्न 3. 1832 की ‘कुस्तुनतुनिया की सन्धि’ के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सही है ?
उत्तर- 1832 की ‘कुस्तुनतुनिया की सन्धि’ के सम्बन्ध में यह कथन सही है कि उसने यूनान को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता दी।
प्रश्न 4. 1848 के यूरोप में कारीगरों, औद्योगिक मजदूरों और किसानों ने किसके विरुद्ध विद्रोह किया
उत्तर- ‘आर्थिक कठिनाई’ 1848 के यूरोप में कारीगरों, औद्योगिक मज़दूरों और किसानों ने आर्थिक कठिनाई के वरुद्ध विद्रोह किया।
प्रश्न 5. सन् 1815 में यूरोप में स्थापित रूढ़िवादी शासन व्यवस्थाएँ किस प्रकार की थीं ?
उत्तर- सन् 1815 में यूरोप में स्थापित रूढ़िवादी शासन व्यवस्थाएँ ‘कुलीन-वर्गीय’ थी।
प्रश्न 6. यूरोप में फ्रांसीसी क्रान्ति से राजनीतिक और संवैधानिक परिदृश्य में हुआ प्रमुख बदलाव क्या था ?
उत्तर- यह बदलाव यूरोप में राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय राज्यों के उत्थान में दृष्टिगोचर होता नजर आता है।
प्रश्न 7. फ्रांसीसी क्रांतिकारियों का मुख्य उद्देश्य क्या था ?
उत्तर- वे यूरोप के लोगों को निरंकुश शासकों से मुक्त कराना चाहते थे और वहाँ राष्ट्रीय राज्यों की स्थापना करना चाहते थे।
प्रश्न 8. 1832 की उस सन्धि का नाम लिखिए जिसने यूनान को एक स्वतन्त्र राष्ट्र की मान्यता दी।
उत्तर- 1832 की कुस्तुनतुनिया की सन्धि ने यूनान को एक स्वतन्त्र राष्ट्र की मान्यता दी
प्रश्न 9. वियतनाम में फ्रांसीसियों की पराजय के बाद जिनेवा में चली शांति वार्ताओं का क्या परिणाम निकला?
उत्तर- फ्रांस की पराजय के पश्चात् जिनेवा में चली शांति वार्ताओं में वियतनामियों को देश के विभाजन के प्रस्ताव को मानने के लिए मजबूर किया गया। उत्तरी भाग में हो ची मिन्ह (Ho Chi Minh) और साम्यवादियों की सत्ता स्थापित हुई जबकि दक्षिणी भाग में बाओ डाई (Bao Dai) की सत्ता बनी रही।
प्रश्न 10. पूरे यूरोप में 1830-1848 में शिक्षित अभिजात वर्ग के मध्य राष्ट्रीय भावनाओं का संचार करने वाली घटना का नाम लिखिए।
उत्तर- पूरे यूरोप में 1830-1848 में शिक्षित अभिजात वर्ग के मध्य राष्ट्रीय भावनाओं का संचार करने वाली घटना थी-ग्रीस का स्वतंत्रता संग्राम।
प्रश्न 11. 1815 के बाद के वर्षों में यूरोप के क्रांतिकारियों का मूल उद्देश्य क्या था?
उत्तर-
- वे अपने-अपने देशों में एक संवैधानिक सरकार स्थापित करना चाहते थे।
- वे अपने-अपने देशों में निरंकुश राष्ट्रों के स्थान पर राष्ट्रीय राज्यों की स्थापना करना चाहते थे।
प्रश्न 13. “जब फ्रांस छींकता है तो बाकी यूरोप को जुकाम हो जाता है।” यह कथन किसका है?
उत्तर- यह कथन आस्ट्रिया के चान्सलर मटर्निक (Metternich) का है कि जब फ्रांस छींकता है तो बाकी यूरोप को जुकाम हो जाता है।
प्रश्न 14. 1871 में वर्साय में हुए एक समारोह में किसको जर्मनी का सम्राट घोषित किया गया?
उत्तर- 1871 में वर्साय में हुए एक समारोह में प्रशिया के शासक केसर विलियम प्रथम को जर्मनी का सम्राट घोषित किया गया।
प्रश्न 15. 1861 में एकीकृत इटली का राजा किसे घोषित किया गया ?
उत्तर- 1867 में इमेनुएल द्वितीय (Emmanual II) को एकीकृत इटली का राजा घोषित किया गया था |
प्रश्न 16. बेगार का क्या अर्थ है ?
उत्तर- बेगार का अर्थ है कि किसी व्यक्ति से काम ले लेना परंतु बदले में उसे कुछ न देना। यह एक प्रकार की शोषण का एक ढंग है।
प्रश्न 17. 1898 में स्थापित प्रजातंत्रीय और सामाजिक गणतंत्रों के विषय में फ्रेड्रिक सारयु ने बहुत से चित्र क्यों बनाए ?
उत्तर- स्वतंत्रता की देवीय मूर्ती को श्रद्धांजली देने के लिए।
अन्य महतवपूर्ण प्रश्न उत्तर पढ़े – Click Here
Download All Important Questions with answer
Leave a Reply